गर्मी में छुटि्टयां मनाने के लिए लोगों ने विभिन्न जगहों के लिए रेलवे टिकट की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि अभी से ही मई के लिए ज्यादातर ट्रेनों में टिकट की लंबी वेटिंग दिख रही है। निजी स्कूलों में 30 से 40 दिनों की छुटि्टयां मई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इस समय ज्यादातर बच्चे अपने नाना-नानी घर जाते हैं। कई परिवार ठंडे प्रदेशों में छुटि्टयां बिताने जाते हैं। बिहार, नई दिल्ली, दक्षिण भारत, मुंबई, गोवा, कश्मीर आदि स्थानों तक जाने वाली ट्रेनों में बुकिंग तेज हो गई है। रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी है। कई ट्रेनों के परिचालन में विस्तार भी किया गया है। कुई ट्रेनों के कोच भी बढ़ाए गए हैं। कई ट्रेनों में मई के माह में काफी कम टिकट बचे हुए हैं। कुछ ट्रेनों में आरएसी है, तो कुछ में लंबी वेटिंग हैं। वेटिंग की स्थिति को देखते हुए रेलवे कई और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सकती है। भुवनेश्वर-धनबाद वाया रांची ट्रेन को विस्तार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02832/ 02831 भुवनेश्वर- धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर- धनबाद स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) एक मई से 29 जून तक हर सप्ताह भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी। कुल 6 ट्रिप करेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 2 मई से 30 जून तक धनबाद से प्रस्थान करेगी। एलटीटी-गया एसएफएक्स में 100 से ज्यादा वेटिंग रेलवे ने शुरू की दो समर स्पेशल ट्रेन


