केंद्र की सहमति मिलने के बाद राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों के राशन कार्ड के ई-केवाईसी की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसकी अवधि 31 मार्च को ही समाप्त हो रही थी। राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को 30 अप्रैल तक हर हाल में सभी राशन कार्ड का ई-केवाईसी पूरा करने को कहा है। रांची जिले के 319 पीडीएस दुकानदारों को शोकॉज किया गया है। कहा गया है कि जिले के लाभुकों का ई-केवाईसी 71% से कम है। केवाईसी नहीं होने से किसी लाभुक का नाम राशन कार्ड से विलोपित होता है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी डीलर की होगी।


