रेल मंडल रांची में विकास कार्यों के लिए ट्रेन नं. 18175-18176 हटिया- झारसुगुड़ा – हटिया मेमू ट्रेन 20 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन नं. 18602-18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन नं. 58663/64/65/66, हटिया-सांकी- हटिया पैसेंजर 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28 व 30 अप्रैल और 1, 3, 4, 5, 7, 8, 10, 11, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 21, 22 व 24 मई को रद्द रहेगी। इन ट्रेनों का मार्ग बदला : ट्रेन नं. 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस 13, 16, 20, 23, 27 व 30 अप्रैल और 4,7, 11, 14, 18 और 21 मई को बरकाकाना- मेसरा- हटिया होकर चलेगी। वहीं, 12874 आनंद विहार- हटिया एक्सप्रेस 15, 16, 18, 22,23, 25, 29, 30 अप्रैल और 2, 6, 7, 9, 13, 14, 16,21 व 23 मई को बरकाकाना- मेसरा होकर चलेगी।


