बसंत कुमार मित्तल व सुरेश चंद्र अग्रवाल में मुकाबला:मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में 67.21% वोटिंग, नतीजे 15 को

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के लिए रविवार को 23 जिले और पांच अनुमंडल में मतदान हुआ। इस चुनाव में कुल 5106 मतदाताओं में से 3432 ने वोट डाले, यानी कुल 67.21 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 581 वोट रांची में पड़े। वहीं जमशेदपुर में 565 और धनबाद में 484 सदस्यों ने मतदान किया। प्रांतीय अध्यक्ष के चुनाव में रांची के बसंत कुमार मित्तल और सुरेश चंद्र अग्रवाल आमने सामने हैं। मतगणना 15 अप्रैल को होगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय सरावगी ने कहा कि रांची प्रमंडल के लिए माहेश्वरी भवन में मतदान किया गया। मतदान के बाद सभी जिलों से मतपेटी रांची प्रांतीय कार्यालय लाया जाएगा। जहां मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि कुछ मतदान केंद्र पर अनियमितता की मौखिक सूचना मिली है। इन केंद्रों से अधिकृत सूचना मिलने के बाद सोमवार को चुनाव समिति निर्णय लेगी। -पेज 4 भी पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *