सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

दुमका| दुमका के सरैयाहाट चरकापाथर गांव के 43 वर्षीय उत्तम कुमार सिन्हा की मौत शनिवार रात देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हुआ था। उत्तम, रिश्तेदार संजय कुमार दास के साथ बाइक से शुंभेश्वरनाथ के लसकरिया बाबा का प्रसाद खाकर घर लौट रहा था। तभी थनदारी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *