अमृतसर | रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सर्वसांझी गुरबाणी में बैसाखी पर्व मनाया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान ज्ञानी मंगल सिंह, संरक्षक गुरदेव सिंह जोहल के निर्देशों पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मनाए पर्व दौरान सुबह साढ़े 5 बजे नितनेम पाठ किया। वही 6:30 से 7:30 बजे तक रागी कुलवंत सिंह की ओर से कीर्तन करके संगत को निहाल किया। इसी दौरान अमृतधारी गुरु सिखों को कमेटी की ओर से सिरोपा डालकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा साहिब में लिफ्ट लगाने को संगत से मंजूरी ली गई। इसी दौरान गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर सचिव दलविंदर सिंह रंधावा, रागी कुलवंत सिंह समेत कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे।


