अमृतसर| थाना राजासांसी पुलिस ने टावर के जंपर केवल सहित अन्य सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात युवक पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में तलविंदर सिंह निवासी जिला मोगा ने बताया कि 23 मार्च की दरमियानी रात राजासांसी में टावर बंद हो गया। जांच में पता चला कि जंपर केवल सहित सामानों की चोरी हुई है। जिसके बाद टावर बंद हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।