रूसी महिला ने बग़लामुखी में कराई विशेष पूजा:नई बाइक लेकर मंदिर पहुंची बनखंडी मंदिर; मां को माना जाता है शत्रुनाशिनी​​​​​​​

रूस से हिमाचल पहुंची दो महिला श्रद्धालुओं ने मां बग़लामुखी मंदिर में अपने वाहन का विशेष पूजन कराया। दोनों महिलाएं शुक्रवार को दोपहर के वक्त नई बाइक के साथ कांगड़ा जिला के बनखंडी मंदिर पहुंची। उन्होंने मंदिर के पुजारी से विशेष पूजा का आग्रह किया। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य दिनेश रत्न ने बताया कि रूस से आई इन भक्तों ने अपने नए वाहन की पूजा कराते हुए देवी मां से जीवन में सफलता, खुशी और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी मंदिर में नए वाहन का पूजन करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि मां के दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु को यहां से सकारात्मक ऊर्जा और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है। देवी मां की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां बगलामुखी को माना जाता है शत्रुनाशिनी मान्यता है कि मां बगलामुखी शत्रुनाशिनी देवी है। उनकी कृपा से भक्तों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और समृद्ध हो जाती है। शत्रुओं का नाश होता है। देशभर के श्रद्धालु इस मंदिर में यहां करियर में तरक्की और शत्रुओं के नाश के लिए हवन कराते है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी धार्मिक टूरिस्ट पहुंचते हैं। नेता, बॉलीवुड स्टार भी मंदिर में कराते हैं हवन दिनेश रत्न ने बताया, इस मंदिर में नेताओं के अलावा फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां और बिजनेस से जुड़े चेहरे भी मंदिर दर्शन व पूजन के लिए आते रहते हैं। मां बगलामुखी मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह लोगों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक भी है। उन्होंने बताया कि रूस, अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों से भी लोग विशेष पूजा-अर्चना के लिए यहां आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *