स्कूटी सवार युवती से बदमाशों ने छीना मोबाइल:बाइक पर सवार होकर आए, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बारां के तेल फैक्ट्री स्थित रेलवे कॉलोनी में गुरुवार शाम को स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शहर के नाकोडा कॉलोनी निवासी युवती स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रेलवे कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवती से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने युवती की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *