सीहोर के चर्च मैदान में 45 दिवसीय निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के नियमित प्रशिक्षण शिविरों के अलावा क्लब फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार शाम को दो फुटबॉल मुकाबले खेले गए थे। इसमें पहला मुकाबला सीहोर टीम ने 2-1 से भोपाल को हराया। वहीं, दूसरा मुकाबले में सीहोर गर्ल्स की टीम ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बताया कि सीहोर की तरफ से जेम और शिवा ने 1-1 गोल किया था। वहीं एक मात्र गोल भोपाल की ओर से फैज ने किया था। सीहोर गर्ल्स और बॉयज मैच में वेभई यादव-मुस्कान मांझी ने 1-1 गोल किया था। शिविर में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं का इंतजाम वहीं, शुक्रवार की शाम को साई असिस्टेंट डायरेक्टर अजय नामदेव ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद खिलाड़ियों से चर्चा की। चर्चा में खिलाड़ियों ने बताया कि एसोसिएशन सचिव मनोज कन्नोजिया, कोच विपिन पंवार सहित अन्य सदस्यों ने शिविर में सभी तरीके की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। सरकार ने खिलाड़ियों को मंच दिया इस दौरान फुटबाल एसोसिएशन के सदस्य मनोज दीक्षित मामा ने कहा कि भारत सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। इसी के चलते यहां प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है। इस दौरान फुटबॉल के लिए बेहतर फुटबॉल ग्राउंड बनाने पर भी चर्चा की गई।


