डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना शहर में धनमाता पहाड़ी पर रविवार रात के समय अचानक आग लग गई। पहाड़ी पर जंगल क्षेत्र में पेड़ पौधों और झाड़ियों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे निचले क्षेत्र में आबादी की ओर बढ़ने लगी तो लोग डर गए। वहीं आबादी और पहाड़ी इलाका होने से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धनमाता की पहाड़ी पर रविवार रात के समय आग भभकने लगी। पहाड़ी पर झाड़ियों और पेड़ पौधों में लगी आग धीरे धीरे बढ़ती गई और पूरी पहाड़ी ही आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें शहर में दूर से ही दिखाई देने लगी। आग धीरे धीरे पहाड़ी के निचले हिस्से में आबादी की ओर बढ़ने लगी। आग के ऐसे रूप को देखकर लोग भी डर गए। शहर की सकरी गलियों और पहाड़ी इलाके में दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद देर रात को शांतिलाल मनात, शत्रुघ्न मनात, प्रवीण वरहात, शंकरलाल कटारा, धूलेश्वर परमार, शांतिलाल डामरा, प्रदीप सुथार ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं रविवार को दिन में पातेला पीएचसी और सेफियाह स्कूल के पास जंगल में भी आग लग गई।


