बालाजी मंदिर में दर्शन कर रही महिला का मंगलसूत्र तोड़ा:जयपुर से चूरू जा रही थी दंपती, भीड़ का फायदा उठाकर भागा चोर

बालाजी मंदिर में दर्शन के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ने का मामला सामने आया है। दंपती मंदिर में दर्शन करने के लिए रुकी हुई थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोर महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर भाग गया। घटना सीकर के फतेहपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में विजय कुमार (40) तिरुपति टाउन, एक्स एकेडमी के पास करधनी (जयपुर) ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह जयपुर से चूरू आ रहा था। आते समय रास्ते में पति-पत्नी दो जाटी बालाजी फतेहपुर मंदिर में रुक गए। पति-पत्नी मंदिर में दर्शन करने लाइन में लगे। इस दौरान उसकी पत्नी वंदना के गले से चोर मंगलसूत्र तोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तो चोर वहां से भाग गया। उन्होंने आस-पास चोर की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद महिला के पति ने मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल पूर्ण सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *