राजपूत महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश

राजनांदगांव| राजपूत छत्रिय महासभा की कार्यकारिणी बैठक अजय सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सामाजिक गतिविधि, कार्यों में गति प्रदान करने के उद्देश्य से राकेश ठाकुर अधिवक्ता को सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। ठाकुर द्वारा समाज के सम्मानित जनों से विचार विमर्श कर टीम का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर राकेश ठाकुर ने बताया है कि समाज के गौरवशाली परंपरा के साथ-साथ वर्तमान प्रगतिशील सोच लेकर समाज को आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन को और सशक्त करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *