पहली बार बन रही थी गांव में सड़क:एक सप्ताह में ही उखड़ गई, शिकायत करने वाले ग्रामीणों को इंजीनियर ने लगाई फटकार

मऊगंज जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हनुमना जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पांती मिश्रान में शुक्रवार को सब इंजीनियर पीके सिंह की टीम सड़क की जांच करने पहुंची। पांती मिश्रान गांव में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनाई गई सड़क पांती ग्राम से खोखला तक करीब 7 किलोमीटर की दूरी तक बनाई गई है। जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी रामनरेश केवट ने वरिष्ठ कार्यालय से की है। बताया गया है कि पांती मिश्रान गांव में साढ़े 3 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर की दूरी तक बनने वाली सड़क की कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग से शिकायत की गई थी। जिसकी शिकायत के आधार पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जांच करने शुक्रवार को पातीं मिश्रान गांव पहुंचे जहां सड़क के सैंपल लिए और लैब में जांच करने की बात कही। एक सप्ताह के अंदर ही उखड़ने लगी सड़क शिकायतकर्ता रामनरेश केवट मैं जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद पहली बार गांव में सड़क बन रही थी। जिसको लेकर ग्रामीण जन काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन उनकी उम्मीदों पर ठेकेदार व संबंधित इंजीनियर ने पानी फेर दिया और यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पाती मिश्रान गांव में 7 किलोमीटर की 3 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनी प्रधानमंत्री सड़क एक हफ्ते के अंदर उखाड़ना शुरू हो गई सड़क का निर्माण कार्य काफी घटिया है। जब सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था तब हम लोगों ने इसकी शिकायत ठेकेदार संबंधित इंजीनियर एवं विधायक व कलेक्टर से भी की थी। जिसकी जांच के लिए सब इंजीनियर पीके सिंह पातीं मिश्रान गांव आए हैं। जहां सड़क पर खुदाई कर सड़क के गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीणों का आरोप सब इंजीनियर ठेकेदार का कर रहे सहयोग जांच दल जब सड़क का परीक्षण कर रहे थे। तब शिकायतकर्ता राम नरेश केवट के साथ उपस्थित ग्रामीणजनो ने सही तरीके से जांच के लिए बोला, सब इंजीनियर पीके सिंह ने ग्रामीणों को फटकार लगाई बोले की ज्यादा एडवांस मत बनिए जिस लाइन की बात हो वही करिए। जिससे ग्रामीण जनों में नाराजगी देखी गई। फिलहाल सड़क की जांच करने के बाद अधिकारी वापस रीवा के लिए रवाना हुए लेकिन ग्रामीणों में असंतुष्ट बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस अधिकारी के देखरेख में सड़क बन रही है। वहीं जांच करेगा तो इसका निराकरण कैसे हो पाएगा यह सड़क बनने के एक हफ्ते बाद ही उखाड़ना शुरू हो गई है। इसकी कार्य की स्थिति क्या है। ठेकेदार के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। और जांच अधिकारी ठेकेदार की ही भाषा बोल रहे हैं। लैव में जांच कराई जाएगी पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर पीके सिंह ने ने बताया है कि सड़क के हमने सैंपल ले लिए हैं इसके गुणवत्ता की लैब में जांच होने के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *