जोधपुर शहर में हो रहा बाल-विवाह रुकवाया:परिजन सुबह करवा रहे थे फेरे; एसडीएम और पुलिस पहुंची मौके पर

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र के भोमियाजी कॉलोनी में बाल विवाह होने की सूचना पर बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसडीएम और पटवारी को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला सोमवार सुबह 9 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भोमिया जी कॉलोनी में बाल विवाह करवाया जा रहा है। इस पर बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। वहीं बाल विवाह करवाने वाले आयोजकों से उम्र संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं। इसके अलावा एसडीएम और पटवारी को भी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस भी मौके पर मौजूद है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दे की बाल विवाह पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कहीं जगह पर चोरी छिपे बाल विवाह करवाए जाते हैं। इसी को लेकर पुलिस को आज सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। आयोजकों से पूरे मामले को लेकर जानकारी ली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *