धान दराई मशीन में शॉल फंसने से महिला की मौत:किराए की मशीन से कर रहे थे दराई, सिंगरौली के विंध्यनगर में हुआ हादसा

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हादसा हुआ। धान दराई करने वाली मशीन में शॉल फंसने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर विंध्यनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे नितेश कुमार ने बताया कि मैं मेरी मां और घर के कई सदस्य धान की दराई कर रहे थे। मां चावल निकाल रही थी, उस दौरान अचानक से उसका शॉल मशीन में फंस गया जब तक हम लोग कुछ समझ पाए जब तक मां की मौत हो चुकी थी मशीन के सॉफ्ट में शॉल फंसने से हादसा विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम के वार्ड 38 ढोटी में राम मिलान शाह और उनकी पत्नी गंगमती किराए पर धान दराई की मशीन बुलाकर अपनी धान की दराई कर रहे थे। इस दौरान मशीन के सॉफ्ट में गंगमती की शॉल फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात लगभग 9 बजे की है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में यह मामला एक दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस मामले में जांच जारी है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला मशीन में जिस जगह से चावल निकल रही थी, वहां टोकरी उठाने के लिए झुकी थी, तभी उसका शॉल मशीन में फंस गई। मशीन इतनी तेज चल रही थी कि शॉल सहित महिला मशीन में फंस गई जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सिंगरौली में बढ़ रही मशीन से जुड़ी दुर्घटनाएं सिंगरौली जिले में धान दराई मशीनों का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। इस तरह की घटनाएं पहले भी माड़ा और देवसर इलाकों में हो चुकी हैं। जानकारों का मानना है कि धान दराई के लिए प्रॉपर मिल मशीन का उपयोग अधिक सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *