शिमला में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार:ड्राइवर घायल; खनेरी अस्पताल में रेफर, सड़क पर रेलिंग नहीं होने से हादसा

शिमला जिले के रामपुर में तकलेच बाजार के पास एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार ड्राइ‌वर को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक ब्रिजा कार सड़क से फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार ड्राइवर यशवंत सिंह को गंभीर चोटें आईं। यशवंत देवठी का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने तुरंत तकलेच पुलिस स्टेशन को सूचना दी। सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग का न होने से हादसा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को खाई से निकाला गया। उसे पहले तकलेच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग का न होना है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल और पूरे मार्ग पर जल्द सुरक्षा रेलिंग लगाई जाए। इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रुक सकेंगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *