मां ने 3 जुड़वा बच्चों की हत्या करके सुसाइड किया:प्रतापगढ़ में कमरे में लटके मिले शव, पति की प्रताड़ना से परेशान थी

प्रतापगढ़ में एक मां ने अपने 3 बच्चों की हत्या की, फिर खुद सुसाइड कर लिया। शनिवार सुबह कमरे में चारों के शव लटकते मिले हैं। तीनों बच्चे जुड़वा थे, इनमें दो बेटियां और एक बेटा है। उम्र डेढ़ साल है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला पति की प्रताड़ना से परेशान थी। वह आए दिन मारपीट करता था। पति मौके से फरार है। वारदात भदोही गांव की है। यहां संदीप उर्फ राजतेजा पत्नी दुर्गेश्वरी और 3 बच्चों के साथ रहता था। सुबह काफी देर तक दुर्गेश्वरी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सास ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सास ने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सभी फंदे पर लटके हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक कमरे में मिले चारों के शव
दोनों बेटियों के शव एक दुपट्टे से लटके थे, जबकि मां और बेटे का शव एक दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश्वरी (30), दो बेटियों लक्ष्मी और ऊजाला और बेटे रौनक का शव मिला है। कमरा अंदर से बंद था। पति संदीप शराब का लती था
घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि छत से फंदा बनाकर महिला ने बेटियों को लटकाया। फिर बेटे की हत्या करके सुसाइड किया। महिला की 3 साल पहले शादी हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि पति संदीप शराब का लती था। अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार रात को भी विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया था। एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया- गृह कलेह में खुदकुशी की बात सामने आई है। फरार पति की तलाश की जा रही है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…. —————————————————– ये भी पढ़ें… अलीगढ़ में गैस गीजर से 12वीं की छात्रा की मौत:बाथरूम में नहाते-नहाते बेहोश हुई; मां लौटी तो दरवाजा तोड़कर निकाली लाश अलीगढ़ में गैस गीजर से 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा बाथरूम में नहाते-नहाते दम घुटने से बेहोश हो गई।​​​​​ मां डेयरी से दूध लेने गई थीं। दूध लेकर आईं तो बेटी को आवाज देने लगी। कोई जवाब नहीं मिला, तो बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *