फाजिल्का के गांव घुड़ियाना के नजदीक कुछ लोगों ने एक ठेकेदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। ठेकेदार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने उसे घर पर बुलाकर पिटवाया। ठेकेदार से गाड़ी और एक लाख की नगदी भी लूटी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल युवक जगमीत सिंह ने बताया कि वह नहरों पर डी वाटरिंग के ठेकेदारी का काम करता है l पिछले कुछ महीनों से गांव घुड़ियाना की एक विवाहित महिला उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी l महिला ने उसे खर्चा देने के नाम पर अपने घर बुलाया गया l धारदार हथियारों से किया वार महिला द्वारा बुलाए लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियारों से वार कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया l उसका आरोप है कि लोगों ने उसकी गाड़ी और उससे करीब एक लाख की नगदी जो अपनी भांजी की शादी के लिए सुनार को देने के लिए लेकर जा रहा था l वह भी लूट ली l दो दिन पहले पति के पास गई थी महिला घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक के भाई ने बताया कि महिला उसके भाई के साथ घर पर ही रह रही थी l जो दो दिन पहले अपना समान लेकर अपने पति के पास वापिस लौट गई l जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया l महिला के पति ने करवाया ता फोन एसएचओ अंग्रेज कुमार ने कहा कि युवक विवाहित महिला के साथ रिलेशन में था l जब महिला के पति को पता लगा तो उसके द्वारा उसे अपने घर पर महिला के जरिए बुलवाया गया l इस दौरान झगड़ा हो गया l SHO का कहना है कि लूट वाली बात में कितनी सच्चाई है l इसके लिए जांच की जा रही है l जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


