फाजिल्का जिले के अबोहर में नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहावलवासी लिंक रोड स्थित रेलवे स्टेशन फाटक के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है, उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बेचने की फिराक में थे जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में जम्मू बस्ती के परमपाल और मोहित कुमार, बाबा कालोनी के विकास, संत नगर के अजय और उधम नगर के मेजर शामिल हैं। आरोपी चोरी की दो मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने घर से निकाल दिया था जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो युवकों को उनके परिवार ने घर से निकाल दिया था। ये दोनों नशे के आदी भी हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।


