छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई। हादसे के 24 घंटे बाद अब तक दो महिला और एक बच्ची के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में लगभग 20 से 25 लोग सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से कोरबा में एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और नहर में जा गिरी। अब तक तीन के शव बरामद, दो की तलाश जारी हादसे के बाद बाकी लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि पांच लोग लापता हो गए थे। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, बाकी दो लोगों की तलाश जारी है। दुर्घटना के बाद रविवार से ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। रविवार को इतवारी बाई कंवर (50) का शव बरामद किया गया। रेस्क्यू टीम देर रात तक अभियान चलाने के बाद कोरबा लौट गई। सोमवार को फिर से नहर किनारे नगरदा के पास तलाश शुरू की गई। आज दो और शव बरामद सुबह कुछ ही घंटों में गोताखोरों को दो और शव मिले। गोताखोरों ने पहले सात वर्षीय तान्या उर्फ खुशी साहू का शव बरामद किया। वहीं दोपहर में मानमती कंवर (55) का शव घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिला। घटनास्थल पर पीड़ित परिवार के सदस्य सुबह से ही मौजूद थे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार की सुबह से नहर किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। रेस्क्यू में जुटी गोताखोरों की टीम घटना के बाद कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सीएसपी भूषण एक्का सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। नगर सेवा के गोताखोरों की टीम रेस्क्यू में जुटी है। वहीं, संबंधित सिंचाई विभाग को नहर में पानी कम करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद से पानी कम हो गया है। वहीं कोरबा जिले के अलावा पड़ोसी जिला शक्ति,और जांजगीर-चांपा पुलिस को भी दी सूचना दी गई है, जहां नहर किनारे तलाश जारी है। …………………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 20-22 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी..4 लापता:एक महिला का शव बरामद; सक्ती से कोरबा छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिर गई। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई जिसमें से एक महिला का शव निकाला गया है, बाकी 4 लोग अभी भी लापता हैं। मामला उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी जर्वे के पास का है। पढ़ें पूरी खबर…


