सीमेंट राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा:धमतरी में मिट्टी धंसने से नाले किनारे जा गिरा, ट्रांसफॉर्मर को पहुंचा नुकसान; ड्राइवर सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिहावा रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीमेंट राखड़ से भरा एक ट्रेलर नाले किनारे खड़ा था जो मिट्टी धसने से पलट गया और बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराया। हादसे में भी धंस गई वहीं ड्राइवर बाल-बाल बच गया। मामला सिहावा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेलर को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रांसफॉर्मर को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस क्षेत्र में सड़क के किनारे की मिट्टी को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पहले भी हो चुके है कई हादसे दरअसल यह रोड शहर के सिहावा रोड वनांचल से जोड़ने वाली सड़क है। साथ ही इस रोड से नवनिर्माण विशाखापट्नम भी जा सकते है। इस रोड में अक्सर बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती है। जिससे लोग काफी परेशान चलते है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है। सीमेंट से भरी ट्रेलर पलटी सोमवार सुबह भारत माला प्रोजेक्ट के तहत यहां रोड बनाई जा रही थी। जिसके लिए ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। और देखते ही देखते अचानक ट्रेलर पलट गया जिसमें से भारी सीमेंट के राखड़ भी गिर गए। बाल-बाल बचा ड्राइवर बताया जा रहा है कि सिहावा रोड में ट्रेलर पलटने से ट्रांसफॉर्मर में जा गिरा। गनीमत रही चिंगारी और करंट नहीं लगा जिसमें ट्रेलर क्रमांक (CG10 BW 1250) में सवार ड्राइवर की जान करंट से जा सकती थी। हालांकि ट्रेलर पलटने की सुचना पुलिस को दे दी गई। साथ ही बिजली विभाग को सूचना दिया गया है। बिजली बंद करने के बाद क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को हटाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *