कुल्लू में बुजुर्ग महिला से चरस बरामद:लकड़ियों के नीचे छिपाकर रखा था, गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड

कुल्लू जिले में पतलीकूहल पुलिस ने 62 वर्षीय महिला से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला की पहचान मोक्षा जेटली के रूप में हुई है। महिला कुल्लू के डोभी क्षेत्र के सलिंगचा गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उनके घर के स्टोर के सामने से मादक पदार्थ बरामद किया। चरस को सेब के पौधे के पास टीन की चादर से ढकी हुई सटरिंग की लकड़ियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *