राहगीरों को राहत देने शरबत सेवा शुरू

मनेंद्रगढ़ | मारवाड़ी युवा मंच ने गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शीतल जलपान सेवा शुरू की है। यह सेवा हनुमान जयंती 12 अप्रैल से शुरू हुई। 31 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से चलेगी। मंच के इस सेवाभाव की सराहना हो रही है। शनिवार को जैन मंदिर चौक में नि:शुल्क शरबत वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने खुद शरबत ग्रहण किया। मंच को साधुवाद देते हुए कहा कि यह सेवा गर्मी में राहगीरों के लिए ठंडी राहत है। प्यासों को शीतल और स्वच्छ जल पिलाना पुण्य का कार्य है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पार्षद दयाशंकर यादव, पूर्व पार्षद सरजू यादव, नपा सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान, मंच के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *