गोड्डा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सोमवार को 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। ललमटिया थाना क्षेत्र के हुरासी सीएचपी के पास स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। मृतका की पहचान साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। गाड़ी का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त साक्षी अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, स्कार्पियो शंभू लोहार की थी। गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है। स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने हर बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कक्षा 9 की छात्रा थी साक्षी मृतका छोटा धमनी गांव की रहने वाली थी। वह MP आदर्श स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसके पिता अशोक लोहार का कई साल पहले निधन हो चुका था। उसकी मां महगामा रेफरल अस्पताल में जनरल मजदूर के रूप में काम करती हैं। साक्षी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


