पंजाब के बठिंडा की अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत हो गई है। विधायक जगरूप सिंह गिल और डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने पहली बोली लगाकर खरीद का शुभारंभ किया। पंजाब सरकार ने एक अप्रैल से राज्य में गेहूं की खरीद शुरू कर दी थी। बठिंडा में गेहूं की खेती देर से होती है। यहां किसान बैसाखी के बाद ही कटाई शुरू करते हैं। 182 खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी वहीं अब मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने बताया कि जिले के 182 खरीद केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बाजारों में अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। अनाज की लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था भी पूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों ने रात में चोरी की जताई आशंका विधायक जगरूप सिंह गिल ने कहा कि इस बार मौसम अच्छा है। इससे पैदावार भी बढ़ेगी। सभी किसानों को समय पर भुगतान किया जाएगा। किसानों का कहना है कि बठिंडा में गेहूं अन्य जिलों की तुलना में जल्दी पकता है। प्रति एकड़ 50 से 60 मन गेहूं का उत्पादन हो रहा है। हालांकि किसानों ने रात में चोरी की आशंका जताई है। अब तक मंडी में 500 मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है। इस बार 75,000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल 74,000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी।


