बाबा साहब की जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस:सूरजपुर में विधायक और कलेक्टर ने दी श्रद्धांजलि, संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

सूरजपुर के ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमें बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और एक समावेशी, समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह की विशेष बात यह रही कि सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन की उपलब्धियों और उनके संघर्षों का विस्तृत वर्णन भी किया गया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन
कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित जनों को बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और जनकल्याण की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा दी। डिजिटल सुविधा केंद्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना के अंतर्गत 60 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सीएससी वीएलई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आवास मित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही, आवास पूर्ण करने वाले तीन हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की गई। सभी जनपदों से एक-एक आवास मित्र का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एंबेसडर की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही गई। इसके साथ ही “मोर दुआर साय सरकार” अभियान के अंतर्गत 15 से 30 अप्रैल तक चल रहे सर्वेक्षण कार्य की भी जानकारी दी गई। जल संरक्षण और स्वच्छता मिशन में योगदान देने वालों का सम्मान
कार्यक्रम में भूजल संरक्षण एवं जल बचाव को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और जल-संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत सूरजपुर की ग्राम पंचायत जय नगर के संगवारी एसएचजी और जनपद पंचायत रामानुजनगर की ग्राम पंचायत कृष्णपुर की मनीषा एसएचजी के अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *