मोदी ने हरियाणा के रामपाल को जूते पहनाए:14 साल तक उनसे मिलने के लिए नंगे पांव रहे; PM बोले- दोबारा ऐसा मत करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा में कैथल के रहने वाले रामपाल कश्यप को जूते पहनाए। रामपाल ने 14 साल पहले कसम खाई थी कि जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और उनसे खुद नहीं मिल लेते तब तक जूते नहीं पहनेंगे। वह 14 साल तक नंगे पांव रहे। पीएम मोदी ने उनसे कहा- ऐसा व्रत दोबारा न लें। मोदी ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया। पीएम ने सोमवार को हिसार में एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ यमुनानगर में 800 मेगावाट के नए थर्मल प्लांट का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने लिखा- रामपाल को जूते पहनाने का अवसर मिला
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- “हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य मिला। इन्होंने 14 वर्ष पहले एक व्रत लिया था कि ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला। मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।” अब पढ़िए वीडियो में क्या….नंगे पांव आने से लेकर PM से बातचीत
सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो करीब 1 मिनट 22 सेकेंड की है, जिसमें पहले रामपाल कश्यप नंगे पांव आते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी से मुलाकात करते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अरे भाई आपने ऐसा क्यों कर दिया। इसके बाद रामपाल ने बताया कि उन्होंने 14 साल से जूते नहीं पहने। इस पर पीएम मोदी ने रामपाल को जूते पहनाए। साथ ही कहा कि आज हम आपको जूते पहना रहे हैं, बाद में फिर ऐसा नहीं करना। इस पर रामपाल ने कहा नहीं-नहीं। मोदी ने कहा कि काम करना चाहिए, ऐसा क्यों कर रहे हो कि अपने आपको कष्ट दे रहे हो। जूते पहनने के बाद पीएम ने पूछा कि ठीक से आ गा क्या, इस पर रामपाल ने जवाब दिया हां। पीएम मोदी ने रामपाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि चलिए जूते पहनते रहना। पीएम और रामपाल की मुलाकात की PHOTOS… ———————- PM के हरियाणा दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. PM बोले- मुसलमानों से हमदर्दी, तो मुस्लिम अध्यक्ष बनाए कांग्रेस:वक्फ कानून का सही इस्तेमाल होता तो मुसलमानों को पंचर बनाने की जरूरत नहीं पड़ती PM मोदी ने हरियाणा CM की तारीफ की:बोले- पहले नौकरियों के लिए जमीन-जेवर बिक जाते थे, नायब सैनी ने इसका इलाज किया हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट की टाइमिंग क्या, किराया कितना, बुकिंग कैसे होगी, पढ़ें PM ने जिस थर्मल प्लांट को झारखंड शिफ्ट करने को कहा, आज हरियाणा में शिलान्यास किया
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *