फतेहगढ़ साहिब में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़:जवाबी कार्रवाई में टांग में लगी गोली; हथियार बरामदगी के लिए लाए थे

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस ने एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। तरनतारन से पकड़े गए आरोपी सन्नी ने रिमांड के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लगी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 12 अप्रैल को मंडी गोबिंदगढ़ में अरबाज से सोने की चैन और एक हजार रुपए लूटे गए थे। पैसों के लेनदेन को लेकर अरबाज के रिश्तेदार ने ही यह वारदात की थी। तरनतारन से गिरफ्तार किए थे 2 बदमाश पुलिस ने 12 घंटे के भीतर तरनतारन से दो आरोपी सन्नी और मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सन्नी से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस उसे मंडी गोबिंदगढ़ लाई। बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग जमीन में दबी पिस्टल निकाल कर आरोपी सन्नी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें सीनियर कॉन्स्टेबल सतनाम सिंह छलांग लगाकर बचे और घायल हो गए। एसएचओ सुधीर मलिक ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सन्नी की टांग में गोली लगी। एसएसपी ने बताया कि सन्नी पर पटियाला सदर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। वह 2023 में जेल से बाहर आया था। सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर दहशत फैलाता था। साथ ही अवैध रूप से माल से भरे ट्रकों को पास कराने का धंधा भी करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *