राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के नाबालिग ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल पहुंचे हैं। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया आगे की जांच की जा रही है।


