सिरमौर में दिखा तेंदुआ:बकरियों पर किया हमला, मौत, अधिकारी बोले- गांव के पास पिंजरा लगाया जाएगा

सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आंज भोज क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुआ दिखा है। डांडा पागर गांव में उसने गौशाला के बाहर बंधी दो बकरियों को मार डाला। जब तक परिवार को पता चला तब तक तेंदुआ मौके से भाग चुका था। पंचायत के प्रधान देवराज चौहान ने बताया कि ये कल रात की घटना है। वन विभाग को जल्दी ही तेंदुए को पकड़ना चाहिए ताकि किसी और का नुकसान न पहुंचा सके। पिछले साल आंज भोज के आगरों के पास गौशाला से एक तेंदुए ने बछड़ी को निवाला बनाया था। ये बछड़ी गांव के सूरत सिंह की थी। अब ग्रामीण तेंदुए के आतंक के कारण दहशत में है। एक तेंदुआ गांव से कुछ ही दूरी पर राजपुर से आगरो संपर्क मार्ग पर रात को कई लोगों ने देखा। इससे पहले पिछले साल भी गांव के खजान सिंह के बछड़े को गले से पकड़ कर तेंदुए ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन बछड़े की आवाज सुनकर उनके बेटे की नींद खुली और जैसे ही लाइट जली तेंदुआ मौके से गया। गांव के पास पिंजरा लगाया जाएगा
पिछले साल भी तेंदुआ बकरी का शिकार कर चुका है। तेंदुआ पड़ोस के गांव धिगाली में भी 6 बकरियों को मार चुका है। कुछ समय पहले पांवटा साहिब शहर में में तेंदुआ बद्रीपुर के समीप वार्ड नंबर 2 प्रेम बिहार कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। वन मंडल अधिकारी ऐश्वर्य राज ने बताया कि जल्दी ही गांव के पास पिंजरा लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *