संत शिरोमणि मीराबाई का उत्सव आज शनिवार शाम से शुरू होगा। आज पहले दिन ही ए हरिहरन, सुमित्रा गुहा, रमाशंकर और पामेला जैन चित्तौड़गढ़ आएंगे। यह आयोजन मीराबाई के 525वीं जयंती पर होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पर इसका आवाह्न करने के बाद यह आयोजन किया जा रहा है। मीरा महोत्सव का आयोजन दुर्ग के फतेहप्रकाश महल के परिसर में शाम को 6 बजे शुरू होगा। प्रोग्राम का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। पूरा आयोजन संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली, जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ और पर्यटन विभाग राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसमें राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी आएंगे। नरेंद्र मोदी ने मन की बात पर किया था आवाह्न मीरा बाई का जन्म भले ही मेड़ता में हुआ हो लेकिन शादी चित्तौड़गढ़ में हुई। ऐसे में मीराबाई का जीवन चित्तौड़गढ़ से जुड़ा है। यहां दुर्ग पर उनका मंदिर भी है। कलेक्टर आलोक रंजन ने इस आयोजन को गर्व की बात बताते हुए तैयारियां की है। फतह प्रकाश महल एक बार फिर चर्चा में है। लगभग एक महीना पहले ही पूर्व राजघराने के महाराणा की पदवी का आयोजन यही हुआ था। आज शनिवार से ही वापस यहां प्रोग्राम होने जा रहा है। इस साल पहली बार पूरे देश के चार खास जगहों पर मीराबाई महोत्सव का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन के लिए सभी का आवाह्न किया था। संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष संध्या पूरेचा भी चित्तौड़गढ़ पहुंच चुकी है। केंद्रीय मंत्री शेखावत भी आएंगे केंद्रीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी आज चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत दो दिन यहां चित्तौड़गढ़ में ही रहेंगे। केंद्रीय मंत्री शाम 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद जिला परिषद के कार्यक्रम और शाम 6:10 बजे दुर्ग के फतेह प्रकाश महल में मीरा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे अगले दिन रविवार सुबह 9 बजे श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस शहर लौटेंगे। जहां 11:30 बजे सेंती की एक वाटिका में क्षत्रिय युवक संघ के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इनके अलावा इस आयोजन में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, चित्तौड़गढ़ निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर भी आएंगे। तीन स्थानों में हो चुका है प्रोग्राम संगीत नाटक एकेडमी की अध्यक्ष संध्या पूरेचा ने बताया कि मीराबाई की जीवनी पर एक फिल्म बनाई है, जिसका प्रसारण आयोजन के दौरान किया जाएगा। मीरा की कथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है। देश में सबसे पहले वृंदावन में मीरा महोत्सव शुरू किया गया था, जो उनका भक्ति भाव का स्थान रहा है। इसके बाद द्वारका जहां उनका निर्वाण हुआ था, वहां दूसरा आयोजन किया गया। तीसरा आयोजन राजस्थान के मेड़ता में हुआ, जहां मीरा बाई ने जन्म लिया था। आखरी और चौथा आयोजन चित्तौड़गढ़ में किया जा रहा है क्योंकि यहां पर मीराबाई की शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि मीराबाई ने अपने समय में ही वुमन एंपावरमेंट का संदेश दिया था। इसी आयोजन के दौरान एक बच्चों के लिए एनीमेशन फिल्म भी बनाई गई है जिसे ऑनलाइन रिलीज करेंगे। इसके अलावा मीराबाई के ऊपर एक बुक रिलीज किया जाएगा। यानी युवा, बुजुर्ग और बच्चों के लिए उन्हीं के तरीके से मीरा की जीवनी को बताया जाएगा। आज से शुरू होगा मीरा महोत्सव शनिवार को ए हरिहरन अपनी प्रस्तुति देंगे। हरिहरन जाने माने प्लेबैक सिंगर है। उन्होंने फिल्मों में कई हिट गाने दिए। यहां वे भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा सुमित्रा गुहा नृत्य के साथ गायन की प्रस्तुति देंगी। गुहा ने हमेशा मीरा को वीरा मेरा बताया, जो समाज से लड़ी थी। शनिवार को ही महाराष्ट्र से ही राम शंकर और पामेला जैन भी आएंगे जो अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। रविवार को भी रहेगा दिन भर आयोजन 22 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे संत मीराबाई के संगीत और साहित्य पर संगोष्ठी की जाएगी। इस संगोष्ठी में चित्तौड़गढ़ से सत्यनारायण समदानी, उदयपुर से माधव हाडा और उदयपुर से ही शिव सिंह सारंगदेवोत आएंगे। रविवार के शाम को 6 बजे उत्तर प्रदेश के अनुज मिश्रा और उनके साथी कलाकारों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। राजस्थान के ही दयाराम भांड अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। शेखर सेन अपनी रचना पेश करेंगे और उन्हीं के साथी कलाकार भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। मध्य प्रदेश की जानी-मानी भरतनाट्यम नृतकी लता सिंह मुंशी अपनी प्रस्तुति देंगी। सोमवार को होंगे यह प्रोग्राम 23 तारीख सोमवार को मीरा महोत्सव का आखिरी दिन होगा। शाम को 6:00 बजे प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडकर अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा केरल से आए रामचंद्र पुलावर कठपुतली पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कठपुतली से मीराबाई की जीवनी को बताएंगे। वहीं, दिल्ली से जय किशन महाराज आएंगे जो कथक डांस द्वारा अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। इसके अलावा मीरा मंदिर सहित कुछ अन्य प्रमुख वैष्णव मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया। प्रभातफेरी, स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्लेटफार्म, संगोष्ठी आदि के साथ समापन पर आतिशबाजी भी होगी।


