माह तक डिजिटल अरेस्ट रहा फार्मासिस्ट‎:भोपाल ईओडब्ल्यू के नाम पर ब्लैकमेलिंग, ठगी की कोशिश

सागर में स्वास्थ्य विभाग के जेडी ऑफिस में पदस्थ फार्मासिस्ट अरुण प्रजापति काे ठग 5 माह तक डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल करता रहा। उन्हें आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। ठगों ने कॅरियर से आईटी सेल ईओडब्ल्यू भोपाल का पत्र भेजा। एक निरीक्षक व उप निरीक्षक से बात कराई। बोले- आपकी फाइल ऊपर बढ़ गई है। 5 लाख रुपए दे दाे, वरना कार्रवाई हाे जाएगी। मानसिक तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। ईओडब्ल्यू सागर कार्यालय में शिकायत के बाद इस पूरे मामले की जांच हुई। मामले में गोपालगंज पुलिस ने जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया है। अरुण ने बताया कि मैंने ईओडब्ल्यू सागर ऑफिस में शिकायत की। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुख्यालय से एसपी सागर काे जांच के लिए पत्र भेजा गया था। थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि ईओडब्ल्यू के पत्र पर पुलिस ने आरोपी अंशुल कौतू निवासी बागसेवनिया भोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू आरोपी तक पहुंच चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *