गुना में एक किसान से खाद के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने उससे खाद के पैसे ले लिए। 15 दिन हो जाने के बाद भी ठेकेदार ने किसान को न तो खाद दिया और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। किसान SDM से मामले की शिकायत की है। शहर के नानाखेड़ी इलाका निवासी राहुल पिता गोपीलाल कुशवाह ने SDM को शिकायती आवेदन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनको खेती के लिए DAP, यूरिया की जरूरत थी। इसलिए ठेकेदार नरेंद्र चतुर्वेदी से संपर्क किया, इसके बाद उन्होंने खाद की मांग की। राहुल ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत के बाद उन्होंने 4 दिसंबर को ठेकेदार को 14,800 रुपए दे दिए। उन्होंने 7,300 रुपए ऑनलाइन और 11,500 रुपए नकद दिए। ठेकेदार ने एक दो दिन में खाद देने के लिए कहा। जब राहुल ने उनसे खाद देने के लिए कहा तो ठेकेदार टालने लगे। 15 दिन हो जाने के बाद भी ठेकेदार ने न तो खाद दिया और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। इसके बाद राहुल ने शुक्रवार को SDM से पूरे मामले की शिकायत की है। उन्होंने अपने आवेदन में पैसे देने के स्क्रीन शॉट भी लगाए हैं। उन्होंने खाद देने या पैसे वापस दिलाने की मांग की है।


