जयपुर में सोमवार को मतगणना के बाद श्री राजपूत सभा का त्रि-वार्षिक चुनाव सम्पन्न हो गया है। सत्र 2025-2028 के लिए हुए इस चुनाव में राम सिंह चंदलाई पैनल ने शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव रविवार को श्री राजपूत सभा जगतपुरा छात्रावास में हुआ। सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्र प्रकाश सिंह चौहान चुनाव अधिकारी थे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। राजपूत सभा के अधिकार क्षेत्र में 12 जिले आते हैं। इनमें जयपुर शहर व ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, टोंक, दौसा, अजमेर, सवाई माधोपुर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर और करौली शामिल हैं। चुनाव में आजीवन सदस्यों और विधानसभा क्षेत्रवार चुने गए 60,750 साधारण सदस्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कुल 4,287 मतदाताओं ने 21 पदों के लिए मतदान किया। इनमें 6 पदाधिकारी और 15 कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे। कुल 74,479 मत डाले गए। 14 अप्रैल को हुई मतगणना में राम सिंह चंदलाई पैनल को 47,218 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी पैनल को 25,210 मत प्राप्त हुए। चुनाव में विजयी होने के बाद राम सिंह चंदलाई को कार्यकारी सभापति, प्रताप सिंह राणावत को उपसभापति और धीर सिंह शेखावत को महामंत्री चुना गया। अजयपाल सिंह पचकोड़िया संगठन मंत्री, पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी सहमंत्री और प्रद्युम्न सिंह मुण्डरू कोषाध्यक्ष बने। इसके अलावा 15 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। विजेता पैनल को पद की शपथ भी दिलाई गई। मतगणना हुई जिसका परिणाम इस प्रकार हैं:- पद नाम प्रत्याशी नाम पिता नाम मत-प्राप्त कार्यकारी सभापति बद्री सिंह राजावत S/o हरि सिंह राजावत 1737 राम सिंह चन्दलाई S/o स्व. श्री गुमान सिंह 2332 विजय सिंह बाघावास स्व. हनुमान सिंह 17 उपसभापति प्रताप सिह राणावत S/o चन्द्र सिह 2464 विक्रम सिंह दिसनाऊ S/o उम्मेद सिंह 1389 महामंत्री धीर सिंह शेखावत S/o मदन सिंह 2431 भगवान सिंह हाथोज S/o भंवर सिंह राठौड़ 1417 संगठन मंत्री अजयपाल सिंह पचकोड़िया S/o भंवर सिंह 2632 महावीर सिंह सांपरोदा S/o शंकर सिंह 1159 सहमंत्री गजेंद्र सिंह जयसिंहपुरा S/o किशन सिंह 1425 पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी S/o जगमाल सिंह 2379 कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह मूण्डरू S/o राजेन्द्र सिंह 2555 त्रिलोक सिंह सानियां S/o जगदिश सिंह 1291 कार्यकारिणी सदस्य 1. अजय वीर सिंह जीरोता S/o गोपाल सिंह 2271 2. अजीत सिंह कानोता S/o उम्मेद सिंह 1412 3. अभय सिंह हाथोज S/o बलवीर सिंह हाथोज 2329 4. ऊधौ सिंह (एडवोकेट) S/o नेकम सिंह 2042 5. कजोड सिंह लवाण S/o बद्री सिंह 1115 6. कालीचरण सिंह लोहा S/o बृजलाल सिंह 1076 7. गजराज सिंह कैलाई (एडवोकेट) S/o सम्पत सिंह 2456 8. गजेंद्र सिंह तंवर मंडोली S/o हरी सिंह तंवर 1072 9. गोपाल सिंह रोजदा S/o किशन सिंह 2098 10. गोविंद प्रताप सिंह सिंगला S/o राजेन्द्र सिंह 1024 11. जय सिंह राहोली S/o चर्तुभूज सिंह 1042 12. जितेन्द्र सिंह मांझी S/o करणपाल सिंह 1066 13. जितेन्द्र सिंह राजावत S/o अजीत सिंह 523 14. जोगेन्द्र सिंह सावरदा S/o राम सिंह 2266 15. दिनेश सिंह बगड़ S/o नगेन्द्र सिंह 1204 16. फतेह सिह अनन्तवाड़ा S/o भंवर सिंह 999 17. बिजेंदर सिंह भनकपुरा S/o भोला सिंह 1135 18. भवानी सिंह मुण्डोता S/o घिसा सिंह 1137 19. भवानी सिंह राजपूत (तँवर) S/o प्रेम सिंह तँवर 312 20.भारती शेखावत (एडवोकेट) D/o भीम सिंह 773 21. श्री महेन्द्र सिंह भंवरथला S/o श्री रणजीत सिंह 2034 22. श्री मूल सिंह शेखावत S/o श्री श्रवण सिंह 2121 23. श्री योगेन्द्र सिंह मेघसर S/o श्री रामसिंह राठौड़ 1985 24. डॉ. रणजीत सिंह राठौड़ S/o श्री लक्षमण सिंह 1177 25. राजकुमार सिंह S/o उमराव सिंह 942 26. लक्ष्मण सिंह शेखावत S/o नाहर सिंह 426 27. लोकेन्द्र सिंह लोटवाडा S/o गिरिराज सिंह 2395 28. वीरेंद्र पाल सिंह S/o डम्बर सिंह 1805 29. श्री श्रवण सिंह चौहान लवाण S/o श्री लल्लू सिंह 1899 30. सतवीर सिंह जयपहाड़ी S/o बाघ सिंह 1049 31. सुमन कंवर कादेड़ा पत्नी भगवान सिंह 1342 32. डॉ. सुमन कंवर बाबरा पत्नी गिरीराज सिंह 2320 33. सुरेन्द्र सिंह नरूका (एडवोकेट) S/o नारायण सिंह 2241 34. हर्षवर्धन सिंह शेखावत S/o जब्बर सिंह 2163


