लाखेरी में किसान पर लाठियों से हमले का आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से चल रहा था फरार, कोर्ट ने भेजा जेल

बूंदी के लाखेरी में एक किसान पर लाठियों से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। रायता निवासी महावीर गुर्जर 21 मार्च को सुबह अपने खेत में सरसों की फसल का कांट भर रहा था। इसी दौरान गांव के महावीर पुत्र रामपाल और उसकी पत्नी चंद्रकला ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में महावीर गुर्जर बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *