जयपुर में राष्ट्रीय आरोग्य मेले का समापन:20 चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान, एआई तकनीक पर हुई चर्चा

जयपुर के जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सोमवार को राष्ट्रीय आरोग्य मेले का समापन हुआ। इस मेले का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन और राजस्थान आयुर्वेद मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन ने किया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय इस कार्यक्रम में आमजन को आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की जानकारी दी गई। साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। मेले में आयुर्वेद में एआई तकनीक के उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने छात्रों को आयुर्वेद के क्षेत्र में नई तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक मेडिसिन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए। समापन समारोह में प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, उपनिदेशक प्रशासन चंद्रशेखर शर्मा और डॉ. महेंद्र प्रजापति सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। राजस्थान आयुर्वेद मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के सचिव हरिराम रिणवा ने बताया कि मेले में आयुर्वेदीय औषधि निर्माताओं की स्टॉल लगाई गईं। साथ ही केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ और गुजरात विश्वविद्यालय जैसी प्रमुख संस्थाओं ने अपने शोध कार्यों को प्रदर्शित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *