चूरू में सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने कुचला:एनएच 52 पर हादसा, चाचा के साथ बाइक से गांव लौट रहा था

चूरू में सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर ढाढर गांव के पास सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकास (24) अपने चाचा दीपचंद जाट के साथ चूरू से गांव लौट रहा था। रास्ते में ढाढर के बीहड़ के पास उन्होंने टॉयलेट के लिए बाइक रोकी। विकास बाइक के पास किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए एक पंजाब नंबर के तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। परिजन गंभीर रूप से घायल विकास को तुरंत निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कॉन्स्टेबल धापी देवी इस मामले की जांच कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *