जालोर में अंबेडकर जयंती पर BJP का जिला-स्तरीय समारोह:पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले- भाजपा ने अंबेडकर की नीतियों का सम्मान किया

जालोर में भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। सोमवार को श्री शान्तिनाथ बीएड कॉलेज में भाजपा की ओर से जिला स्तरीय सेमिनार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- भाजपा ने सदैव बाबा साहेब की नीतियों को देश में लागू किया। बाबा साहब के सम्मान में भाजपा ने उनके जन्म स्थल पर स्मारक बनाया। दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। नागपुर इंग्लैंड एवं मुंबई में भी बाबा साहब के स्मारक पंच तीर्थ के रूप में विकसित किए। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व निशक्तजन आयुक्त धन्ना राम पुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ मंजू मेघवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री डॉ रमेश राणा, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा- बाबा साहब को भारत रत्न देने का श्रेय तत्कालीन भाजपा सरकार को जाता है। हम अपेक्षा करते हैं कि हम उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें ताकि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास हो सके। समाज के सभी वर्गों को उचित अवसर मिलें ताकि वे विकास रथ पर आगे अग्रसर हो सकें। संविधान की शक्ति से हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। बाबा साहेब की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक विभिन्न मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर सेमिनार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अंत में कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री हरीश राणावत ने आभार प्रकट किया, एवं कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने किया । कार्यक्रम मे दीप सिंह धनानी , मुकेश खंडेलवाल , नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी , विद्या भारती संस्थापक के एन भाटी , जिला सह संयोजक भगवाना राम माली , डिम्पल सिंह , मण्डल अध्यक्ष उत्तम गर्ग , अमर सिंह तोड़मी , महेंद्र सोलंकी , छगन लाल घांची , तुलसा राम चौधरी ,एडवोकेट सुरेश सोलंकी , प्रवीण दवे , उदय सिंह दादाल , शेखर व्यास , दिनेश महावर , रतन सुथार , मुकेश राजपुरोहित , महेश भट्ट , सुरेश सुंदेशा , संजय बोराणा ,मल्ला राम विश्नोई , दिनेश सिंह भाद्राजून ,रमेश बारूपाल , जितेंद्र सरगरा ,भूर सिंह देवकी , हाजा राम देवासी , हितेश सांथू रमेश मेघवाल , गोकुल राम परिहार ,विजयपाल डाभी , जयंती लाल माली , हितेश ओझा , बिशन सिंह सोलंकी , इंद्र गर्ग ,जोगराज पुरोहित , सुशीला सेन ,उर्मिला दर्जी , मेथी देवी , गीता बारोट , रमेश गर्ग , भट्टा राम गर्ग रामेश्वर कुमावत दिनेश बारोट सुरेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *