मीराबाई की मूर्ति हटाने पर विवाद:खैरागढ़ विधायक का सड़क पर प्रदर्शन, 17 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

खैरागढ़ में शुभम मार्ट के पास से नगरपालिका प्रशासन द्वारा मीराबाई की मूर्ति हटाए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। स्थानीय विधायक यशोदा वर्मा ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सड़क पर धरना दिया। विधायक वर्मा ने कहा कि मीराबाई की मूर्ति वर्षों से यहां स्थापित थी। मीराबाई महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी मूर्ति को हटाना महिलाओं के सम्मान पर आघात है। मूर्ति स्थापित नहीं हुई तो चक्का जाम की चेतावनी प्रदर्शन की सूचना पर खैरागढ़ एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक से वार्ता की और मामले पर विचार का आश्वासन दिया। हालांकि, विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर मूर्ति को जल्द पुनः स्थापित नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा। यह विवाद खैरागढ़ में चल रहे विवादों की श्रृंखला का नया अध्याय है। स्थानीय प्रशासन अभी तक इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *