अबोहर में बुजुर्ग को कुत्ते ने नोंचा, गंभीर घायल:लोगों ने छुड़वाया; परिजन बोले- दवाई लेने जा था डॉक्टर के पास

अबोहर में बुजुर्ग व्यक्ति को खुंखार कुत्ते ने बुरी तरह से नोंचकर घायल कर दिया। बुजुर्ग अपने गांव में ही डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रहा था। जिस गंभीर हालत में गांव के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना गोबिंदगढ गांव की है। जानकारी के अनुसार प्यारे लाल (78) सुबह कान की दवाई लेने के लिए गांव के ही एक डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान गली में खडी कार पर बैठा एक खुंखार कुत्ता प्यारे लाल पर झपट पड़ा और उसकी टांग को काफी समय तक नोंचता रहा, उसने कुत्ते से बचने काफी प्रयास किया। लेकिन कुत्ते ने उसकी टांग को नहीं छोडा। इसके बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया। गांव के बूटा सिंह ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिस पर उसके भतीजे राजिन्द्र की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। अबोहर में बड़ रही कुत्तों के काटने की समस्या- रितु इधर, अस्पताल की टीकाकरण इंचार्ज रितु ने बताया कि पिछले महीने उनके पास कुत्तों द्वारा काटे जाने के 276 मामले आए थे। इस माह दिसंबर में अब तक प्यारे लाल सहित कुल 168 मामले सामने आ चुके हैं, कुत्तों के काटने की समस्या दिनों दिन विकराल हो रही है। प्यारे लाल और बूटा सिंह ने गांव की पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि कुत्तों की इस विकराल हो रही समस्या का शीघ्र हल किया जाए। नहीं तो लोगों को अपने घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *