भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फालना में निकली रैली:खुडाला रामदेव मंदिर से बाबा साहब स्मारक तक निकाली शोभायात्रा

फालना में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। ये रैली खुडाला रामदेव जी मंदिर से शुरू होकर फालना मैन बाजार स्वर्ण मंदिर होते हुए बेडल रोड इंदिरा कॉलोनी स्थित बाबा साहब स्मारक तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। पाली जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार सरगरा, बाली तहसील अध्यक्ष दुदाराम और उपाध्यक्ष जावेद खान ने रैली का नेतृत्व किया। संगठन के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में सचिव रमेश राणा, सह सचिव अर्जुन कालबेलिया और विक्रम कालबेलिया शामिल रहे। कार्यक्रम में संगठन मंत्री प्रताप कुमार, महामंत्री रामलाल कांगड़ी और महेंद्र गहलोत भी उपस्थित रहे। भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन से पाली जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार और आजाद समाज पार्टी के बाली तहसील अध्यक्ष कनक पाल ने भी रैली में हिस्सा लिया। समाज सेवक सोहन माधव, पार्षद मांगीलाल भटनागर और मोतीलाल दांगी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *