जोधपुर में पत्नी के साथ मिलकर मेलों में चुराता सोना:पुलिस ने मुख्य सरगना को पकड़ा, सोना चोरी की 6 वारदातों का हुआ खुलासा

जोधपुर की लूणी थाना पुलिस ने शिकारपुरा स्थित राजारामजी महाराज आश्रम मेले में कंठी चोरी गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। बता दे कि मेले में दर्शन के लिए आई एक महिला के गले में पहनी ढाई तोला वजनी सोने की कंठी लूट कर ले गए थे। इसके अलावा भी और कई श्रद्धालुओं के साथ कंठी लूट की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने गैंग की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य सरगना फरार चल रहा था। फरार आरोपियों को पकड़ा डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि कंठी लूट के मामले में पूर्व में शकुंतला देवी बावरी निवासी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे धोरावास गंगा शहर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया था। जबकि गैंग लीडर समुंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी गंगा शहर फरार चल रहा था। जिसे पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। न्यूजपेपर से मेलों की जानकारी लेता था कंठी चोरी का मुख्य सरगना समुद्र सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में धार्मिक और सांस्कृतिक मेलों के बारे में जानकारी प्राप्त करता था और इसके बाद खुद की गाड़ी से अपनी पत्नी जिसे पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था उसे अपने साथ लेकर जाता था और एक निश्चित स्थान पर गाड़ी खड़ी कर गैंग के सदस्यों को कंठी या सोना चोरी के काम में लगा देता था। आरोपी ने गांव वायद स्थित बाबा रामदेव मंदिर पुलिस थाना जैतपुर में दो कंठी चोरी, भादरिया मंदिर में चार और राजीव गांधी नगर जोधपुर इलाके में एक कंठी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में देशनोक और बीकानेर जिले के गंगा शहर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *