दीया कुमारी बोलीं- जल्द बड़ी आर्थिक शक्ति होगा भारत:अंबेडकर के सपने के मुताबिक देश को ताकतवर बना रहे मोदी

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सोमवार को विद्याधर नगर के दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने सेक्टर 6 में डॉ.भीमराव अंबेडकर के नाम पर पार्क का लोकार्पण और मूर्ति अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बद्री नारायण बोलते बोलते भावुक भी हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने नए भारत की नींव रखी थी। इसलिए उनके नाम पर पार्क ही नहीं मौका मिला तो और भी बड़ा कार्य करेंगे। पीएम मोदी डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने के मुताबिक भारत को विकसित और ताकतवर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द हम पहली आर्थिक शक्ति होंगे हम दुनिया की तीसरी आर्थिक व्यवस्था बन गए हैं, बहुत जल्द हम पहली आर्थिक शक्ति होंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने वार्ड संख्या 8 और 23 में 8 करोड़ 30 लाख से की लागत से पीडब्ल्यूडी, जेडीए,नगर निगम एवीएम विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से आमजन को राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *