रींगस में बिजली निगम की 33 केवी लाइन में सुधार कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। बिजली निगम रींगस के कनिष्ठ अभियंता सोमेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बिजली कटौती नगर पालिका के शहरी क्षेत्र और एसकेएस औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी। 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में परसरामपुरा सरगोठ, भैरूजी मोड़ और आजाद चौक शामिल हैं। इसके अलावा ढाणी दीपावली, बैरावली और जैतूसर में भी बिजली नहीं रहेगी। घोड़ेला की ढाणी, जोगियों की ढाणी और नदी के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित होगा। जयपुर रोड, गढ़ी और सिमारला जागीर सहित कुल एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली कटौती रहेगी।


