एलपीयू ने एआईयू इंटर-यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में ओवरऑल ट्रॉफी जीती

जालंधर| चंडीगढ़ सुखना लेक में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी (एआईयू) रोइंग चैंपियनशिप में एलपीयू ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। सात दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के यूनिवर्सिटी के 400 से अधिक महिला और 700 से अधिक पुरुष रोवर्स के बीच प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के चार वर्ग, सिंगल, स्कल, डबल और क्वाड के साथ विभिन्न टीमों के एथलीटों ने पानी पर 2.5 किमी. दौड़ में जमकर प्रतिस्पर्धा की। एलपीयू के रोवर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। पुरुष टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते, जबकि महिला टीम ने 9 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने एथलीटों और कोचिंग स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, यह जीत हमारे रोवर्स की कड़ी मेहनत, कठोर प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी भावना को दर्शाती है। रोइंग, हालांकि भारत में उतनी व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन अधिक प्रमुखता की हकदार है और हमारे एथलीटों ने दिखाया है कि इसमें यूनिवर्सिटी स्तर पर एक प्रमुख खेल बनने की क्षमता है। चैंपियनशिप के दौरान विजेता टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *