20 वर्ष की हुई जालंधर ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन, पदाधिकारी और मेंबर्स सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर ट्रेडर्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन यानी जेटीएमए के बीस वर्ष पूरे हो गए। इस सफलता को व्यापारियों ने प्रेरणा समारोह के रूप में मनाया। सोमवार को एसोसिएशन के प्रधान राजीव ढींगरा ने कहा कि जालंधर की पहचान इंजीनियरिंग इंडस्ट्री है। जेटीएमए ट्रेडर्स तथा मैन्यूफैक्चरर्स का संयुक्त मंच है। इसके मेंबर्स ने सरकार से मसले हल करने में भूमिका निभाई। इनमें वैल्यु एडेड टैक्स में रिफंड में देरी, सी-फार्म की उपलब्धता न होने की दिक्कतें, प्रापर्टी टैक्स, टाउन प्लानिंग, बिजली व बाकी विभागों के मुद्दे शामिल हैं। जीएसटी लागू होने के बाद इससे जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को हल कराया है। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मैन्यूफैक्चर्स, ट्रेडर्स व प्रोफेशनल्स में बीस साल के सफर को याद किया। संगठन के चीफ पैट्रन गुरशरण सिंह ने समारोह में कहा कि अब वक्त बदला है। ऐसे में अपना मंच बनाकर टीम वर्क करेंगे तो अपने अनुभव एक दूसरे को बताकर तरक्की की धारा तेज होगी। विशेष अतिथि के रूप में मेयर वनीत धीर, सफाई कर्मचारी वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, आप के जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, भाजपा के पंजाब के वाइस प्रेसीडेंट केडी भंडारी, जिला प्रधान सुशील शर्मा, आप नेता रोबिन सांपला और नॉर्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने शिरकत की है। इस दौरान वॉक्सवैगन के सेल्स हेड हरविंदर सिंह व बेलेनटो वॉटर मीटर के एमडी कुशल शर्मा ने संगठन के प्रयासों की सराहना की है। संगठन के प्रधान ढींगरा, कोषाध्यक्ष भूपिंदर कालरा व एसोसिएशन के महासचिव रघु ने विचार रखे। समारोह में मेंटोर देश बंधु, चंदन अरोड़ा, संयुक्त सचिव नवीन शर्मा, पूर्व प्रधान राज कुमार शर्मा, जसविंदर सिंह और पवन कुमार, मंदीप सिंह गुजराल, शशि कोचर, मुकेश कुमार, हरीश, सतनाम, अनिल, बलराज, सुभाष, अजय, सुरिंदर, कमल सेठ, वरुण, ध्रुव, दिनेश, पंकज, बलजीत, अमर सिंह, सतीश, विकास, मनजीत, विपन, सर्बजीत आदि उपस्थित थे। मेयर वनीत धीर, केडी भंडारी, चेयरमैन चंदन गरेवाल को सम्मानित करते गुरशरण सिंह, राजीव ढींगरा व अन्य ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *