जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विशेष सभा आयोजित की गई। छात्रों ने रचनात्मक पोस्टर बनाकर न्याय, समानता और शिक्षा के लिए डॉ. अंबेडकर के योगदान को दर्शाया। समारोह में छात्रों ने सामाजिक भेदभाव से लड़ने और वंचितों को सशक्त बनाने में उनके अथक प्रयासों को सराहा। इस मौके पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस महान व्यक्ति से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया।


