जालंधर| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स के कौशल को निखारने के लिए स्कूलों में साल भर विभिन्न एक्टिविटीज कराएगा। इनमें उभरते लेखकों और खिलाड़ियों के लिए भी मौके दिए जाएंगे। साथ ही गणित के प्रति स्टूडेंट्स में रुचि जगाने और रीडिंग कैपेसिटी बढ़ाने सहित विभिन्न एक्टिविटीज होंगी। सीबीएसई इस साल स्टूडेंट एनरिचमेंट एक्टिविटीज 2025 के नाम से ये आयोजन करेगा। इसके लिए जुलाई से दिसंबर तक होने वाली एक्टिविटीज के लिए कैलेंडर भी जारी किया गया है। एक्टिविटीज ऑफलाइन और ऑनलाइन होंगी। शुरुआत इसी महीने ऑनलाइन एक्टिविटीज से होगी। वहीं बाय एनुअल होने वाली एक्टिविटीज एक्सप्रेशन सीरीज अप्रैल 2025 में आयोजित की जाएगी।


