हरगोबिंद नगर सोसाइटी के चेयरमैन बने राजीव

जालंधर| मोहल्ला हरगोबिंद नगर वेलफेयर सोसाइटी का राजीव दुग्गल को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। वहीं महिला विंग की चेयरमेन जसबीर कौर (लंबरदारनी) को बनाया गया है। चेयरमैन दुग्गल ने कहा-जल्द ही सोसाइटी की एक मीटिंग बुलाई जा रही है, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। दुग्गल मॉडल टाउन मार्केट के भी प्रधान हैं। दुग्गल ने चेयरमेन चुनने पर आभार जताते हुए कहा-वह हरगोबिंद नगर को सिटी का सबसे बढ़िया रिहाइशी इलाका बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व कौंसलर विजय भाटिया,विजय मेहता, शशि पाल शर्मा, किशोरी लाल डैनी, हरविंदर सिंह, संजीव दुग्गल, टोनी सिंह, कमल सैनी, बलवंत सिंह, जसवीर कौर, निशा शर्मा, स्नेह दुग्गल, निशि दुग्गल एवं अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *